6 मिनट में 60KG चांदी लूटी

6 मिनट में 60KG चांदी लूटी

6 मिनट में 60KG चांदी लूटी

राजसमंद/नाथद्वारा


6 मिनट में 60KG चांदी लूटी


लालबाग की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी गोविंद सोनी के घर गुरुवार रात डकैती डाली गई।गोविंद घर पर ही चांदी के गहने बनाने का काम करते है।लाठी-डंडे लेकर देर रात आठ बदमाश घर के बाउंड्री फांद कर अंदर आए।खिड़की की ग्रिल तोड़कर  अंदर घुसे। तलाशी लेने के दौरान आवाज होने पर ज्वैलर की मां सुमन की नींद खुल गई।बदमाशों को देखकर महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंहबंद कर दिया।  महिला को जाने से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया।सुमन के हाथ में पहने चांदी के कड़े और बिछियां और गले से सोने की 2 तोले की चेन उतरवा ली।बाकी बदमाशों नेऑफिस में रखे 60 Kg चांदी के गहने एक बैग में भर लिए।शोर-शराबा होने पर परिवार के सदस्य उठे तो डकैत वहां से भाग निकले।डकैत करीब 40 लाख रुपए का माल ले गए।देर रात राजसमंद के नाथद्वारा में 6 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में रात 2:48 पर घर में लाठी-डंडे हाथों में लिए आठ डकैत दिखाई दे रहे हैं। घटना के 18 घंटे से ज्यादा बीत गए, पर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।