खोम्भल माता मंदिर का अष्टम पाटोत्सव मनाया

खोम्भल माता मंदिर का अष्टम पाटोत्सव मनाया

खोम्भल माता मंदिर का अष्टम पाटोत्सव मनाया

खोम्भल माता मंदिर का अष्टम पाटोत्सव मनाया

बाड़मेर ,11 फरवरी 

खारा राठौड़ान में स्थित राजपुरोहित मकवाणा गोत्र की कुलदेवी खोम्भल माता मंदिर का अष्टम पाटोत्सव गुरुवार को मनाया गया l इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ lसंस्थान के तनसिंह रड़वा ने बताया कि पाटोत्सव तुलसाराम महाराज ,महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज, खुशाल गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ l इस दौरान माहाप्रसादी की बोली अभय सिंह बाकरा एवं अखंड ज्योत छगन सिंह पादरू परिवार,  जीव दया कबूतरों के चुग्गे की बोली आईदान सिंह लंगेरा परिवार , शांति यज्ञ की बोली मूल सिंह रड़वा, गोमाता  के हरे चारे की बोली अमरा पुत्र प्रभुजी आसड़ा एवं नित्य भोग की बोली सुरेश दासपा की ओर से लगाई गई l जबकि गुरुवार सुबह ध्वजारोहण एवं महा प्रसादी तथा सुख शांति के लिए यज्ञ में आहुतियों दी गई l दौरान खोम्भल माता ट्रस्ट के संरक्षक शंकर सिंह रड़वा एवं  ट्रस्टी टिकम सिंह रड़वा, भंवर सिंह बाकरा ,खुमान सिंह ,बख्तावर सिंह, चेतन सिंह कवास गोरधन सिंह ,सांग सिंह लाभु सिंह, नरेश सिहं बाकरा, जेठु सिहं , अशोक सिंह रड़वा , हेम सिंह राठौड़ ,कान सिंह राठौड़ खारा, स्वरूप सिंह खारा, भामाशाह लुंन सिंह झाला ,मोहन सिंह भवरिया एवं  एएसपी आनंद सिंह ,बालेरा सरपंच अर्जुन सिंह, खींवराज सिंह, हड़वंत सिंह रड़वा तथा आस पास के गाँवो  सैकड़ो श्रदालु उपस्थित रहे l