तीन मवेशियों को एक महीने में बना चुका निवाला,उदयपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
तीन मवेशियों को एक महीने में बना चुका निवाला,उदयपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

उदयपुर
तीन मवेशियों को एक महीने में बना चुका निवाला,उदयपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
कुराबड वन रेंज के झामर कोटडा में शुक्रवार अलसुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।झामर कोटडा क्षेत्र में बोडाफला के इलाके में लगातार मूवमेंट बढ़ रहा था और बीतें दिनों तेंदुए ने बाड़े में घुसकर घोड़े का शिकार भी किया था,इसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कवायद की थी।बढ़ते ग्रामीणों में खौफ के बाद वन विभाग ने पांच दिनो पूर्व आरएसएमएम झामर कोटडा के जीजीएम ऑफिस के पास पिंजरा लगाया था।सुबह 5 बजे जब वन विभाग के कर्मचारी पिंजरा चेक करने पहुंचे, तब तेंदुआ अंदर कैद था।करीब 4 वर्ष उम्र बताई गई है। वन विभाग की टीम और कुराबड़ थाना पुलिस उसे बायोलॉजिकल पार्क के लिए लेकर रवाना हुई।उदयसागर झील से सटे जंगलों में वन विभाग ने इससे पहले भी कई बार पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा है।