*आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनाथाश्रम में मनाया राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन*

*आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनाथाश्रम में मनाया राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन*

*आम आदमी पार्टी उदयपुर*
*16 अगस्त 2022*

*आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनाथाश्रम में मनाया राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन*

उदयपुर । आज 16 अगस्त को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन पर उदयपुर  में बाँसवाड़ा प्रभारी डॉ राजीव पंड्या और उदयपुर ग्रामीण प्रभारी निर्भय सिंह जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा सेक्टर 6 स्थित एक अनाथाश्रम में मिठाईयां और फल वितरित कर बच्चों के साथ मनाया गया।
सभी कार्यकर्ताओ ने केक काट कर श्री अरविंद केजरीवाल जी की लंबी और स्वस्थ उम्र की कामनाए की।
इस शुभावसर पर डॉ राजीव पंड्या ने  कहा कि केजरीवाल जी ने अपने कार्यकाल में दिल्ली को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने के साथ-साथ सभी आम आदमी के उत्थान के लिए बेहतर प्रयास किए हैं।
उदयपुर ग्रामीण प्रभारी निर्भयसिंह जी ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की दिल्ली और देश मे बढ़ती लोकप्रियता के चलते आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा भी प्रदेश में लगातार मजबूत हो रहा हैं।

साथ ही अरविंद जी केजरीवाल के जीवन चरित्र पर आधारित लिखित पुस्तक का  चंद्र प्रकाश जी द्वारा प्रदर्शन किया गया। 

इस अवसर पर डा. राजीव पंड्या , सी पी चित्तौड़ा, प्रेमनाथ योगी, निर्भयसिंह जी, राजेश चौहान, जितेंद्र सिंह चुंडावत आदि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी।