भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित
भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित
भीनमाल
बागोड़ा भाजपा ग्रामीण मंडल बागोड़ा की कार्यसमिति की बैठक जैसावास में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धूखाराम राजपुरोहित ने की। मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली द्वारा मंडल का प्रतिवेदन एवं उनके कार्यकाल में मंडल में हुई गतिविधियों को सभी मंडल सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के तौर पर धूखाराम राजपुरोहित ने आगामी कार्य योजना एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन सांवलाराम देवासी ने सभी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं को प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं विफलताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुश्री रेखा कवर, किसान मोर्चा जिला मंत्री भगवानाराम बिश्नोई, ओबीसी जिला मंत्री हीराराम माली, प्रधान प्रतिनिधि जबराराम राणा, समस्त मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष व कार्य समिति के सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य हिंदूराम गर्ग, ठाकराराम जाट, गणपतसिंह वाली, अंबाराम पुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।