देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न।*

देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न।*

*देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न।*

 

*बायतु:-* देश के राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी गठबंधन द्रोपदी मुर्मू की विजय होने पर भारतीय जनता पार्टी  बायतु मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ के नेतृत्व में जमकर जश्न मनाया। तथा इस जीत की खुशी में खूब आतिशबाजी की और मिठाई बांटी पटाखा छोड़कर खुशी मनाई । 

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम जी मूंढ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है,जिसमे किसी कार्यकर्ता को कभी भी उच्च पद पर बिठाया जा सकता है ये भाजपा में संभव है । महामहिम द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रहित में देश के लिए कई कार्य करेंगे । 

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ, रूपाराम जाँणी,  महेन्द्र चौपड़ा, तगाराम दर्जी, सत्यनारायण मेवाड़ा, खेमराज कड़वासरा, राकेश जैन, पांचाराम भील, हनुमान जाँणी, गणेश शर्मा, खेताराम पंवार, आनंदराज सियोल, चिम्माराम सऊ, ललित बोस, जोगेंद्र मूंढ, महेश सोनी, उदयसिंह, अशोक मूंढ सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।