भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी

*भाजपा बाटाडू मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन।*

*बायतु:-* भारतीय जनता पार्टी बाटाडू मण्डल कार्यसमिति की बैठक रविवार को भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ के निर्देशानुसार भाजपा बायतु मण्डल प्रभारी देवीलाल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में व भाजपा मण्डल तगाराम गोदारा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने भाजपा संगठन की कार्यपद्धति, इतिहास विकास के बारे में बताया। और मूंढ ने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों से सभी बूथ मैनेजमेंट का जोर दे रही है जिसके किए भाजपा सभी बूथों पर फोटो युक्त बूथ कार्यकारिणी व पन्ना प्रमुख बना रही है। मण्डल प्रभारी देवीलाल कुमावत ने कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी

है तो वो केवल कार्यकर्ताओ की बदौलत है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन का कार्य करता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष तगाराम ने भाजपा के कार्यकर्ता विकास के विषय विभिन्न विषयों पर संवाद कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के बारे में बताया तथा भीमाराम कुमावत ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया।

इस दौरान बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, बाटाडू मण्डल प्रभारी व जिला मंत्री देवीलाल कुमावत, मण्डल अध्यक्ष तगाराम गोदारा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पोकरराम सऊ, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उगराराम भील, एससी मोर्चा जिला मंत्री मेहराराम लिलड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य दामोदर लेगा व संपत कोडेचा, मण्डल महामंत्री भीमाराम कुमावत, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विरधाराम धतरवाल, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोमाराम प्रजापत सहित शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।