बायतु:-* ग्राम पंचायत वीरेंद्र नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय काकड़ो की ढाणी में योग दिवस मनाया गया

बायतु:-* ग्राम पंचायत वीरेंद्र नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय काकड़ो की ढाणी में योग दिवस मनाया गया

*काकड़ो की ढाणी में योग दिवस मनाया*।                                             *● न्यूज़ रथ मीडिया / रिपोर्टर-- जगदीश दहिया.*
*बायतु:-* ग्राम पंचायत वीरेंद्र नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय काकड़ो की ढाणी में योग दिवस मनाया गया।प्रधानाध्यापक मूलाराम माचरा ने बताया कि काकड़ों की ढाणी के विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने योग गतिविधियां की।महिलाओं ने भी योगदिवस गतिविधियों में रुचि से भाग लिया।योग प्रशिक्षक श्रीराम सऊ ने योग दिवस पर विद्यार्थियों व ग्रामीणों को योग क्रियाएं करवाई।साथ ही सभी योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन मे शामिल करें।योग की उत्तम स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है।इस दौरान जीयाराम काकड़,शंकरलाल गोदारा, वीरमाराम काकड़,गोपाल काकड़,हीराराम जाणी सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया।