जैसलमेर से भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेगा काफिला:यात्रा में शामिल होने रवाना हुए एक हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता

जैसलमेर - राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जैसलमेर से कांग्रेसी कार्यकर्ता रवाना हुए। जैसलमेर व पोकरण से रेल,बस और अपने अपने साधनों से कई कार्यकर्ता सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बताया कि 1 हजार के करीब कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। रेलगाड़ी, बस और अपने अपने साधनों के साथ सभी लोग सवाई माधोपुर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी कांग्रेसी सोमवार रात को कांग्रेस कार्यालय के आगे से भारत माता की जय बोलते हुए रवाना हुए।

जैसलमेर जिले के एक हजार कांग्रेसी होंगे शामिल

जैसलमेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए जैसलमेर से 1 हजार के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ता जैसलमेर व पोकरण से रवाना हुए हैं। सभी लोग सवाई माधोपुर में राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। सोमवार रात कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के आगे से बसों में रवाना हुए। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बताया कि देश में जिस तरह से आपसी भाई चारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है उस दौरान राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस भारत जोड़ो यात्रा की आज देश को बहुत आवश्यकता है।