भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का मावली में भव्य स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का मावली में भव्य स्वागत किया
मावली गुरुवार 8 दिसम्बर को भाजपा की प्रदेश व्यापी जन आक्रोश यात्रा के तहत यात्रा मावली मण्डल में पहुंची।
यात्रा की शुरुआत मावली में स्थित गोशाला से हुआ ।
यात्रा में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, यात्रा के विधानसभा प्रभारी गणपत लाल स्वर्णकार,देहात जिला ओबीसी के गणेश कुम्हार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,,मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,महामन्त्री प्रमोद सामोता, गोपीलाल चौबीसा, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र सोनी, धर्मेश लोढा, दिनेश दुग्गड़, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बादल शर्मा,राहुल जेन ,गोपाल जाट ,रोनक सेन ,मनोज शोभावत,निर्मल लोढा ,चंद्रशेखर शर्मा,देवीलाल भील,विनोद रेगर,मानाराम डांगी, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर विधायक धर्म नारायण जोशी ने सरकार की नाकामियों को गिनाया।जोशी ने कहा कि सरकार ने युवाओं ,बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया है। किसानों के कर्जमाफी हो या बिजली ,पानी की समस्या हर मोर्चे पर सरकार नाकाम रही है।इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है और आने वाले चुनावो में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है।
पत्रकार ओम प्रकाश सोनी मावली