जसोल भटियाणी माजीसा के दर्शन के लिए पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

जसोल भटियाणी माजीसा के दर्शन के लिए पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

जसोल भटियाणी माजीसा के दर्शन के लिए पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

जसोल भटियाणी माजीसा के दर्शन के लिए पैदल यात्रियों का जत्था हुआ र   रवाना , 105 वी बार पैदल यात्रा का संघ हुआ रवाना,स्व पोसरसिंह राव की स्मृति में पैदल यात्रा,मणधर से जसोल के लिए 60 लोगों पैदल संघ रवाना

भीनमाल, जालौर

मनधर से जसोल भटियाणी माजीसा के दर्शन एवं खुशहाली की कामना के लिए पैदल यात्रियों का जत्था रविवार को माजीसा के जयकारों के साथ रवाना हुआ है। संघ के मुखिया पृथ्वीसिंह राव ने बताया कि माजीसा के दर्शन के लिए ये 105वीं बार पैदल यात्रा है। इस पैदल संघ में 35 महिलाओं सहित 60 लोगों का यह पैदल जत्था माजीसा के दर्शन के लिए रविवार को रवाना हुआ है। जो बुधवार को जसोल माजीसा के दर्शन एवं प्रसादी करने के बाद वापस गांव पहुंचेगा। संघ में महिलाओ एवं पुरुषों सहित बच्चे भी माजीसा के जयकारों के साथ बड़े उत्साह से हाथों में ध्वजा लेकर चल रहे हैं।