कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर का जन्मदिन मनाया, विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर का जन्मदिन मनाया, विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर का जन्मदिन मनाया, विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

भीनमाल 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर के जन्मदिवस पर शनिवार को भीनमाल शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भीनमाल के पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य उमसिह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीनमाल शहर के कच्ची बस्ती में पहुंचकर गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण किया। वहीं इन्दिरा रसोई पर निःशुल्क भोजन  की व्यवस्था की गई। साथ ही मालवीय नगर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस दौरान पीसीसी सदस्य उमसिह राठौड़ सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुखराज पाराशर के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई, मनोनीत पार्षद जयंतीलाल घांची, मनोनीत पार्षद चुन्नीलाल गहलोत, पार्षद हकीम खां, पार्षद मुस्ताक खां, पार्षद प्रतिनिधि पारस घांची, पार्षद प्रतिनिधि सुनिल जैन, पूर्व कांग्रेस जिला सचिव किशोरमल जीनगर, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सदस्य राजेश बालोटिया, श्रवणसिंह, डॉ. रमेश देवासी व मांगीलाल साहू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।