भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ दिया ज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ दिया ज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ दिया ज्ञापन
भीनमाल
केन्द्र सरकार द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर पेंट्रोल डीज़ल पर एक्साईज़ ड्यूटी पर कमी करके देश की आम जनता को राहत प्रदान की एवं केन्द्र सरकार के आह्वान पर देश की अन्य सभी भाजपा शासित राज्य सरकारो ने भी अपने वैट में भी कटोती की ,जिससे वहाँ की जनता को दोहरा लाभ मिला जबकि राजस्थान की सरकार द्वारा पेट्रोल डीज़ल के दामों में कमी नही की ,जिसके कारण देश में सबसे महँगा पेट्रोल डीज़ल राजस्थान में है ।इस कारण राजस्थान की जनता को लूटने वाली गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ज्ञापन के मार्फत राज्य सरकार को बताया गया। की राज्य वैट कम नहीं करने से आम जनता परेशान हे।पेट्रोल - डीजल की भारी कीमत के कारण महंगाई आसमान को चू रही है। इसी बीच नगरपालिका भीनमाल पूर्व चेयरमैन , प्रदेश पैनलिस्ट सांवला राम देवासी,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह राव ,महामंत्री प्रवीण दवे, प्रकाश जांगू ,जुजानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खुमान सिंह ,मोर्चा अध्यक्ष वालाराम घांची ,महामंत्री चिंटू सिंह ईराणी,राम लाल जी पुरोहित गुमान मल माली,दीपक लुहार,दीपक देवासी,विक्रम बंजारा,गजराज सिंह, सुरेश सिंह ,उत्तम सिंह , प्रद्युम्न सोनी आदि विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।