उपाध्यक्ष प्रेम राज बोहरा ने कर्मचारियों को सुनाई लताड़

उपाध्यक्ष प्रेम राज बोहरा ने कर्मचारियों को सुनाई लताड़

प्रशासन शहरों के संग शिविर में कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने पर भड़के नगरपालिका उपाध्यक्ष

भीनमाल नगर पालिका में राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत चल रहे शिविर में नगरपालिका कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भड़क गए। बोहरा ने कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि समय पर शिविर में पहुंचकर जनता के काम करो, नहीं तो छोड़कर चले जाओ। उपाध्यक्ष बोहरा ने कहा कि आम जनता के कार्यों का समय पर निपटारा करने एवं पट्टो की फाइलों सहित विभिन्न कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के लिए प्रशासन शहरों के संग शिविर का आयोजन किया गया है। लेकिन नगरपालिका कर्मचारियों के समय पर नही पहुँचने के चलते आमजन परेशान हो रहा है। नगरपालिका कर्मचारी 11:00 बजे तक शिविर में नहीं पहुंचते हैं। जिससे आमजन को बार-बार पालिका के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पालिका उपाध्यक्ष बोहरा जब नगर पालिका पहुंचे तो एक भी कर्मचारी शिविर में नहीं उपस्थित नहीं होने से वे भड़क गए। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए समय पर पहुंचने की हिदायत दी।