देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का मनाया जन्म दिवस।
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का मनाया जन्म दिवस।

सिरोही
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का मनाया जन्म दिवस।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव और गांधीवादी नेता कमलेश रावल के नेतृत्व में रविवार 'बाल दिवस' के मौके पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन आबूरोड ब्लॉक के मुंदरला गांव में जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर गरिमा पूर्वक श्रृद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर मनाया गया,तत्पश्चात आदिवासी क्षेत्र में पंडित नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर आदिवासी क्षेत्र में बच्चों को फल, मिठाईयां, चाकलेट,एवं बिस्किट आदि वितरित किए गए,प्रदेश सचिव रावल ने बताया कि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत ही प्यार था एवं बच्चों के बीच में उनकी जन्म जयंती मनाना ही पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है,14 नवंबर 'बाल दिवस' के रूप में भी मनाते हैं, इस दौरान सेवादल के मंछाराम गरासिया,भंवर लाल गरासिया,रामाराम राठौड़,पन्नालाल गरासिया, तेजाराम,राजूराम समेत कई कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।