बालिका को अपना धन समझें- खराड़ी* *बालिका बागीदौरा में मातृ सम्मेलन*
Consider the girl child as your wealth - Kharadi* Mother's conference in Balika Bagidora

*बालिका को अपना धन समझें- खराड़ी*
*बालिका बागीदौरा में मातृ सम्मेलन*
*बांसवाड़ा*
कुशलगढ: बागीदौरा वर्तमान समय सोंच को बदलने का है। पुरानी विचारधारा को त्याग कर बालक-बालिका में भेद नहीं करें। यह बात बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी ने शनिवार को राबाउमावि बागीदौरा में आयोजित मातृ सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि बालिका अब पराया धन नहीं रही हैं। इनकी परवरिश संवेदनशीलता के साथ करनी चाहिए। खचाखच भरे सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता सीबीईओ गोपालकृष्ण जोशी ने की। उन्होंने उपस्थित माताओं को अपने मातृत्व के गौरव पर अभिमान रखने का आह्वान किया। बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अंजू प्रणामी ने कानूनी जानकारी देते हुए निडरता से आत्म रक्षा करने का आह्वान किया। आरम्भ में प्रधानाचार्य विनोद कुमार निनामा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में बालिका शिक्षा के प्रभावी निरूपण के लिए मातृ शक्ति का आह्वान किया। समारोह में पीईईओ मनोज जोशी, पूर्व प्राध्यापक प्रेमलता दोसी, उप सरपंच गोपाल पाटीदार, उप प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र पटेल, वार्ड पंच विट्ठल पाटीदार ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में 300 से अधिक माताओं ने हिस्सा लिया। जया बामनिया व अंचल आर्य ने कविताएं प्रस्तुत की। संचालन विनोद पानेरी ने किया। आभार हर्षलता तंबोलिया ने व्यक्त किया। इससे पूर्व पंजीयन कार्य भानुप्रिया जोशी व रागिनी शर्मा ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ऋतु नागर के निर्देशन में दी गयी। समारोह में राजेन्द्र प्रसाद मेहता, प्रदीप आचार्य, सुधीर पाटीदार, रमेश बरजोड़, नीलेश ठाकुर, रमेश टेलर,चार्मी जोशी,अरविंद कतीजा ने सहयोग किया। ये जानकारी विनोद पानेरी ने दी।