किसान आंदोलन फैसला आज:सिंघु बॉर्डर पर  12 बजे मीटिंग, संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति

चंडीगढ़

किसान आंदोलन फैसला आज:सिंघु बॉर्डर पर  12 बजे मीटिंग, संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति

बुधवार को केंद्र सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बीच सहमति बन गई है। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज फैसला हो जाएगा।
 MSP कमेटी समेत कुल 5 मांगें शामिल हैं।  केंद्र सरकार से मांगों के सहमति ड्राफ्ट पर आधिकारिक चिट्‌ठी का इंतजार है। सिंघु बॉर्डर पर 12 बजे SKM की  मीटिंग है।

इन मुद्दों पर बनी सहमति

MSP : MSP पर जितनी खरीद होती है, उसे भी कम नहीं किया जाएगा। फसलों पर MSP मिल रही है, वह जारी रहेगी। 

केस वापसी :  दिल्ली और अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के साथ रेलवे द्वारा दर्ज केस भी तत्काल वापस होंगे।हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार केस वापसी पर सहमत हो गई है।

मुआवजा :   5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों की मौत हुई है।मुआवजे पर भी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सहमति बन गई है।

बिजली बिल :सरकार सीधे संसद में बिजली संशोधन बिल को  नहीं ले जाएगी।

प्रदूषण कानून :  किसानों को सेक्शन 15 से आपत्ति थी,जिसमें किसानों को कैद नहीं, लेकिन जुर्माने का प्रावधान है। इसे केंद्र सरकार हटाएगी।