भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का धरना डिस्कोम के उच्चाधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन के बाद मानें किसान*

*डिस्कोम व किसानो के बीच लम्बी खींचतान के बाद बनी सहमति*

*भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का धरना डिस्कोम के उच्चाधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन के बाद मानें किसान*

गुड़ामालानी। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में  किसानो द्वारा गुड़ामालानी बिजलीघर का तीन दिनो से घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तीसरे दिन बाड़मेर डिस्कोम एसी अजय माथुर, एक्सईन भैराराम चौधरी, सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार कच्हछवा सहित अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे किसानों से कई दौर की वार्ता के बाद एमडी डिस्कोम जोधपुर, चेयरमैन डिस्कोम जोधपुर से दुरभाष पर मध्यस्थता के बाद किसानो की सभी मांगो पर सहमति के व लिखित आश्वासन पर किसान धरना स्थगित करने पर सहमत हो गये 

  *इन मांगो पर बनी सहमति*
1. गुड़ामालानी 132 केवी जीएसएस का अपग्रेडेशन करके क्षमता बढाने पर सहमति 45 दिन मे वर्तमान क्षमता को बढाकर दुगुना किया जायेगा
2. लुणवा जागीर मे विधुत प्रचारण निगम लिमिटेड जयपुर को आवंटित जमीन पर नया 132 केवी जीएसएस स्वीकृत किया जायेगा
3. निम्न वोल्टेज व बार बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान कर गुणवत्तापूर्ण थ्री फेज दिन की बारी मे वरीयता के साथ सप्लाई की जायेगी
4. घरेलू कनेक्शन 24 घंटे निर्बाध सप्लाई दी जायेगी
5. जले ट्रांसफर को बदलने मे हो रही देरी को देखते हुए गुड़ामालानी मे रिजर्व स्टोक की 10 दिनो मे व्यवस्था की जायेगी
6. पुरानी लाईंनो के रखरखाव हेतु खम्भो का रिजर्व स्टोक 11 व 33 केवी जीएसएस पर किया जायेगा
7. लम्बित सभी थ्रीफेस कनेक्शन जिनकी डिमांड राशि 30 मार्च 22 तक जमा हो चुकी है उन सभी को इसी नवम्बर मे दिये जायेंगे
8. 11 व 33 केवी जीएसएस  कार्मिकों की संख्या बढाई जायेगी
   इस दौरान भारतीय किसान संघ के जोधपुर संभाग प्रचार प्रमुख प्रह्लाद सियोल के नेतृत्व मे किसानो के प्रतिनिधिमण्डल ने किसानों की विभिन्न मांगों से डिस्कोम अधिकारियों को अवगत करवाया और डिस्कोम अधिकारियों के बीच दो दौर की वार्ता होने के बाद भारतीय किसान प्रदेशाध्यक्ष , एमडी डिस्कोम जोधपुर व चेयरमैन डिस्कोम जोधपुर के बीच मध्यस्थता वार्ता के बाद उनके निर्देश पर मोजुद अधिकारियों द्वारा लिखित सहमति बनी जिस पर किसानो ने धरना स्थगित करने की घोषणा की 

*इनका कहना है*
डिस्कोम द्वारा किसानो की सभी मांगो को स्वीकार कर समाधान करने से अब कृषि कार्य मे काफी राहत मिलेगी वही बिजली तंत्र मे सुधार व क्षमता विस्तार तक किसानो को सजगता के साथ डिस्कोम को सावधान करते रहना होगा
प्रहलाद सियोल, संभाग प्रचार प्रमुख, भारतीय किसान संघ


     धरना प्रदर्शन के दौरान  पीसीसी सदस्य ताजाराम मुंढ, जवानाराम कलबी, भोमाराम सियोल, दिनेश पटेल, भाजपा नेता जयकिशन भादू, दुर्गादास वैष्णव, केके विशनोई , अशोक सिंह राजावत, प्रहलाद मेगवाल, व्यापार म़डल अध्यक्ष परसोत्तम जैन,  रालोपा के हरदाराम कलबी, ताजाराम सियाग, भारतीय किसान संघ के रिड़मल राम देवासी, खेताराम सियाग, कृष्ण कुमार कलबी, महेंद्र सिंह सोढा, चेनाराम सियोल, देवाराम जाखड़, चम्पाराम खारवा, प्रभुराम भेडाणा, अचलाराम, करनाराम सुथार, पपुराम गोदारा भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता व सैंकड़ो किसान उपस्थित रहे।