जिलाध्यक्ष के बढ़ते वर्चस्व से घबराकर वर्तमान विधायक पर ही लगा बैनर हटवाने का आरोप

जिलाध्यक्ष के बढ़ते वर्चस्व से घबराकर वर्तमान विधायक पर ही लगा बैनर हटवाने का आरोप

जिलाध्यक्ष के बढ़ते वर्चस्व से घबराकर वर्तमान विधायक पर ही लगा बैनर हटवाने का आरोप

जिलाध्यक्ष के बढ़ते वर्चस्व से घबराकर वर्तमान विधायक पर ही लगा बैनर हटवाने का आरोप

भीनमाल

भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल की संयुक्त आपात बैठक गुरुवार को स्थानीय महेश्वर महादेव मंदिर में मंडल अध्यक्ष छगनलाल राजपुरोहित देलवाड़ा व पूर्व प्रधान एव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ओर नगर महामंत्री प्रवीण एम दवे व सुरेश माहेश्वरी की मौजूदगी में आयोजित हुईं।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भीनमाल शहर में बेंनर व होर्डिंग हटाने के लिए भीनमाल विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए संगठन से कार्यवाही की मांग की गई।मंडल अध्यक्ष छगनलाल राजपुरोहित देलवाड़ा ने बेनर हटवाने के लिए विधायक पूराराम चोधरी पर ओछी राजनीतिक करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यवाही की आवश्यकता जताई।पूर्व प्रधान धुखाराम राजपुरोहित ने भीनमाल में भाजपा नेताओं व पदाधिकारियो कांग्रेस नेताओं के साथ सांठगांठ कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर पार्टी को बदनाम करने पर नाराजगी प्रकट की।भाजपा नेता जोरावरसिंह राव ने नर्मदा परियोजना सहित अन्य विकास कार्यो में भीनमाल विधायक की अनदेखी व अनुपस्थिति पर नाराजगी प्रकट करते हुए संगठन के लिए नुकसानदायक बताया।भाजपा युवा मोर्चा नगर वालाराम घांची ने संगठन के कार्यक्रमो में पदाधिकारियो द्वारा नजरअंदाज कर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का आरोप लगाया।बैठक में नगरपालिका द्वारा संचालित विकास कार्यो में भेदभाव करने,पक्के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर सरकारी धन का दुरूपयोग करने,पट्टा बनाने में धांधली व अनियमितता बरतने व बिना नोटिस व सूचना भाजपा नेताओं के पर्दे व बेनर हटाने का आरोप लगाया इस अवसर पर बद्रीनारायण गोड,श्यामलाल बोहरा, राजमल परमार,मकनाराम चौधरी, सुरेश वोहरा, मोहनलाल परिहार,भरत सिंह राव,महेन्द्र जीनगर,नरपतसिंह राव,चिन्टूसिंह ईरानी, विक्रमसिंह ईराणी,नरपत गोस्वामी, दिनेश देवासी  व अक्षय माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे