G20 Summit: योग और प्राणायाम से होगी G20 के सत्रों की शुरुवात, भारत ने की ये खास तैयारी 

भारत को जी20 की आधिकारिक रूप से अध्यक्षता मिल चुकी है। इस इवेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत सरकार ने ज़ोरों से तयारी शुरू कर दी है।

G20 Summit: योग और प्राणायाम से होगी G20 के सत्रों की शुरुवात, भारत ने की ये खास तैयारी 
योग और प्राणायाम से होगी G20 के सत्रों की शुरुवात, भारत ने की ये खास तैयारी 

भारत को जी20 की आधिकारिक रूप से अध्यक्षता मिल चुकी है। इस इवेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत सरकार ने ज़ोरों से तयारी शुरू कर दी है। इस समिट में भारत के योग और आयुष चिकित्सा को पेश करने की तैयारी भी है। 

G20 की कमान सँभालने के बाद भारत इस सम्मलेन में दुनिया के शक्तिशाली देशों के सामने अपने प्राचीन ज्ञान का प्रदर्शन भी करेगा। केंद्र सरकार ने यह भी तय किया है कि भारत में जब जब इस समूह की बैठक होगी, भारत अपने प्राचीनतम ज्ञान को प्रस्तुत करेगा। 

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर आयुष मंत्रालय कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। जब G20 में देशों की बैठक होगी तो कई साइड इवेंट्स भी होंगे, इसमें सदस्य देशों के विशेषज्ञ और प्रतिनिधिमंडल भी आएंगे, उन्हें केरल के प्रमुख आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा क्रेंद्रों का दौरा करवाया जाएगा। इसके अलावा जहाँ जहाँ सम्मलेन होंगे , वहां आसपास के ऐसे मशहूर केंद्रों का दौरा कराया जायेगा।