राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भों में विकसित करने की आवश्यकता जताई
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भों में विकसित करने की आवश्यकता जताई

जयपुर,
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भों में विकसित करने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने आयुर्वेद विश्वविद्यालय को आयुर्वेद चिकित्सा शोध एवं अनुसंधान में विश्व का उत्कृष्ट केन्द्र बनाए जाने का भी आह्वान किया।श्री मिश्र सोमवार को राजभवन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में ऑनलाईन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों से प्रेरणा लेते हुए विश्वविद्यालय में चिकित्सा के नवीन शोध कार्यों को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होनें कहा कि इसी से हमारी आयुर्वेद की महान चिकित्सा पद्धति को फिर से जीवंत किया जा सकता है।राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को गरीब और जरूरतमंद रोगियों की विशेष रूप से सेवा करने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन ग्रंथों और आधुनिक संदर्भों को जोड़ते हुए यदि नवीनतम शोध और अनुसंधान होते हैं तो इसके बहुत अच्छे परिणाम संपूर्ण मानवता के लिए सामने आएंगे।