मैं पार्टी की विचारधारा पर काम करने वाला जन सेवक मुख्यमंत्री बनने की मेरी इच्छा नहीं - कटारिया

मैं पार्टी की विचारधारा पर काम करने वाला जन सेवक मुख्यमंत्री बनने की मेरी इच्छा नहीं - कटारिया

मैं पार्टी की विचारधारा पर काम करने वाला जन सेवक मुख्यमंत्री बनने की मेरी इच्छा नहीं - कटारिया

जालोर


राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की कोई मंशा नहीं है, वे तो केवल पार्टी के दिए हुए काम को बड़ी ताकत से करने का प्रयास करते हैं। कटारिया मंगलवार सुबह एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जालौर आए थे। कटारिया ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने की कोई मंशा नहीं है, वे इसके लिए काम नहीं करते हैं, बल्कि वे एक विचारधारा के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देती है, वे उसे बड़ी ताकत के साथ करने का प्रयास करते हैं। राजस्थान की कानून व्यवस्था पर कटारिया ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बिल्कुल बदहाल है, मुख्यमंत्री को बड़प्पन दिखाते हुए गृहमंत्री का पद किसी सहयोगी को देना चाहिए। ताकि व्यवस्थाओं पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देश में महिला उत्पीड़न में राजस्थान प्रदेश एक नंबर पर आ गया है। इस प्रकार की अपराध की स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए ठोस निर्णय लेना होगा, परिणाम सामने लाने होंगे। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब देश में 22- 23 राज्यों ने वेट कम कर दिया है तो राजस्थान सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम क्यों नहीं कर रही है। इसमें क्या दिक्कत है अगर वेट की कमी कर दी जाए तो राजस्थान में भी डीजल व पेट्रोल कम पैसों में उपलब्ध हो सकता है। कटारिया नाकोड़ाजी जैन मंदिर जाने के लिए सिरोही से आए थे, जहां जालौर में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी के यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया और जैन संतों से आशीर्वाद लिया इसके बाद एक प्याऊ का उद्घाटन भी किया।