इमरान की तब्दीली सरकार ने 3 साल में लिया 15 अरब डॉलर का कर्ज
इमरान की तब्दीली सरकार ने 3 साल में लिया 15 अरब डॉलर का कर्ज

इस्लामाबाद
इमरान की तब्दीली सरकार ने 3 साल में लिया 15 अरब डॉलर का कर्ज
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।इमरान सरकार ने 2020-21 में दूसरे देशों से 15.32 अरब डॉलर का रिकॉर्ड कर्ज लिया। तब्दीली सरकार ने 10.45 अरब डॉलर कर्ज मांगने का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।सिर्फ तीन साल में ही पाकिस्तानी कर्ज दोगुना कर दिया।जब सत्ता में आए इमरान खान ने अपनी सरकार को मुल्क की किस्मत बदल देने वाली ‘तब्दीली सरकार’ बताया था, इसी तब्दीली सरकार पर सवालिया निशान लग रहे हैं।‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, 3 साल में लिए गए 35.1 अरब डॉलर कर्ज की वजह से देश पर 85.6 अरब डॉलर का उधार हो गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा- चालू खाते के घाटे को पूरा करने, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और जरूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए नया कर्ज लिया गया। पाकिस्तानी लगातार तीन साल से रुपए गिरावट का शिकार रहा है।2018 में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए की कीमत 123 थी। 30% से ज्यादा टूटकर 179 तक पहुंच गई। पाकिस्तान की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेश एजेंसी फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के पूर्व चेयरमैन सैयद शब्बर जैदी उनके इन दावों को झूठा बताया था। सैयद शब्बर जैदी ने कहा था- पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है। समर्थकों ने इमरान को ट्रोल किया|इमरान खान ने कहा था कि उनके पास देश चलाने के लिए पैसे नहीं हैं।