भारतीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भारतीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भारतीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिरोही
शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज शुक्रवार ''भारतीय संविधान दिवस'' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 प्रधानाचार्य हीरा खत्री ने बताया विद्यालय की प्रार्थना सभा में संविधान की उद्देशिका का पाठन बालिकाओं से शिक्षक गोपालसिंह राव ने करवाया एवं बालिकाओं को भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी,राव ने बताया भारतीय संविधान के अधिकारों,कर्तव्यों व नीति-निदेशक तत्वों का सार उद्देशिका है,इस दौरान भगवतसिंह,भंवरसिंह,अनिता चौहान,सुमन कुमारी,महेन्द्र प्रजापत,विक्रमादित्य,प्रतिभा आर्य,लता किरण,जया दवे,दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।