इंदौर। विश्व मानव अधिकार दिवस जन जागरूकता अभियान।

इंदौर। विश्व मानव अधिकार दिवस जन जागरूकता अभियान।
इंदौर। विश्व मानव अधिकार दिवस जन जागरूकता अभियान।

इंदौर। विश्व मानव अधिकार दिवस जन जागरूकता अभियान।
10 दिसंबर विश्व मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग जी चंद्रवंशी द्वारा आदेश जारी किया गया जिसमें  सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अपने अपने स्थानों पर जन जागरूकता अभियान संगोष्ठी और विविध गतिविधियां और मानव अधिकार दिवस मनाया जाने सुनिश्चित किया इंदौर इकाई के द्वारा जन जागरूकता अभियान शासकीय माध्यमिक विद्यालय भांग्या तहसील मलहारगंज जिला इंदौर मैं  कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मानव अधिकारों से संबंधित जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की गई जिसमें विशिष्ट अतिथि माननीय सरपंच साहब मामराज जी जयसवाल की उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की पूजा वंदना और दीप प्रज्वलित  कर की गयी, भारतीय संविधान मैं दिए गए अधिकार और कर्तव्यों का समन्वय करते हुए प्रत्येक मनुष्य को अपने सभी दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  कर रहे जिला प्रभारी इंदौर प्रितेश जी सोनी द्वारा  कहां गया भारतीय संविधान में जो अधिकार हमें दिए गए हैं उन अधिकारों के विषय में सभी नागरिकों को जानकारी होना आवश्यक है एक जागरूक नागरिक देश का भविष्य होते हैं और मानव के अधिकारों की रक्षा ही मानवाधिकार हैं, कार्यक्रम का संचालन पीयूष जी शर्मा ने  किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन जिला इंदौर इकाई के सभी सदस्यगण और मुख्य प्रवक्ता श्रीमती दिव्या जी सोनी  सहित श्री हितेश जी जैन, श्री ओम प्रकाश जी मीणा, श्री हरि शंकर प्रजापत, श्रीमती प्रियंका जोशी उपस्थित  थे  और विद्यालय प्रभारी श्री अरुण कुमार सागोरे जी ने  विद्यालय की सुविधा औरऔर सुविधाओं पर चर्चा की और समस्त शिक्षक गण श्री किशोरी लाल सोनगरे श्रीमती अर्चना गोर श्रीमती नेहा सिंह श्री चेतन सिंह भदोरिया श्री दुर्गेश सीतपुरे श्रीमती प्रेमलता परमार श्री अजय जी पाल और सर्व ब्राह्मण राष्ट्रीय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जी शर्मा और पेमेक फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सूरज विश्वकर्मा और अमर मालवीय उपस्थित थे।

मानव अधिकार एसोसिएशन इंदौर जिला इकाई और सरपंच साहब के सहयोग एव पेमेक फिनसर्व कंपनी के 27वे फाउंडेशन डे पर विद्यालय को 6 सीलिंग फैन और 3 वाइट एंड ग्रीन बोर्ड  उपहार  स्वरूप भेंट किए  एवं आभार विद्यालय के प्राचार्य प्रभारी श्री अरुण कुमार  सागोरे जी ने किया।