वृद्धाश्रम की महिलाओं के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
International Women's Day celebrated with women of old age home

वृद्धाश्रम की महिलाओं के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीइंग मानव चित्तौड़गढ़ एवं बीइंग मानव उदयपुर की टीम ने उदयपुर के सेक्टर 9 स्थित सुखधाम वृद्धाश्रम में महिलाओं के साथ महिला दिवस का मनाया। एम स्क्वायर फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं के जज्बे को सलाम करते हुए उनके साथ महिला दिवस को यादगार बनाया गया।
बीइंग मानव चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष निशा आहुजा और उनकी टीम ने बताया कि वृद्धाश्रम महिलाओं से हमें प्रेरणा मिली कि हमें कभी भी मुसीबत से घबराना नहीं चाहिए। साथ ही चाहे खुशी हो या गम, हमें सदैव समान रहना चाहिए। बीइंग मानव उदयपुर दिव्या बजाज ने बताया कि महिला दिवस पर वृद्धाश्रम की महिलाओं के साथ केक काटा गया और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही इस दिन सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ डांस भी किया गया एवं फल व मिठाई वितरित की गई। इस दौरान टीम मेम्बर्स विद्या चौधरी, निशा चुंडावत, रिंकी पहेलवानी, ट्विंकल नेभनानी, कौमल जैन, फाल्गुनी व्यास, प्रांजल शर्मा, एचएएम इंटरप्राइजेज के अजय जैन मौजूद रहे।