भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की जयंती मनाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की जयंती मनाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की जयंती मनाई
जालोर (रामसीन )
भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामसीन द्वारा पुर्व उप राष्ट्रपति व पुर्व मुख्यमंत्री राजस्थान स्व: भैरूसिंह शेखावत की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओ द्वारा तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भैरूसिंह शेखावत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शैतानसिंह भूतेल,रामसीन मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार रावल, महामंत्री मगाराम चौधरी, रमेश कुमार प्रजापत, किसान मोर्चा जिला मंत्री रमेश कुमार सैन, रामसीन शक्ति केंद्र संयोजक भवर सिंह, बूगांव शक्ति केंद्र संयोजक शैतान सिंह बेतारना, मेहबूब खा, गोपाल सोनी, चतुर्भुज व हनीफ खा समेत रामसीन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।