रोडवेज बसों के संचालन में एक दिन के लिए बदलाव:गोवर्धन पूजा के दिन प्रमुख लंबी दूरी व ग्रामीण रुट पर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया

जोधपुर
बस स्टेंड पर छाया सन्नाटा।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने त्योहार पर यात्री भार की कमी के चलते कुछ रुटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया है। हालांकि इन रुटों पर शनिवार से संचालन यथावत कर दिया जाएगा। रोडवेज ने दीपावली के मौके पर गुरुवार दोपहर व आज गोवर्धन पूजा के दिन प्रमुख लंबी दूरी व ग्रामीण रुट पर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को कुछ रुटों पर बसों का संचालन नहीं होगा।

आज यह बसें नहीं चलेगी

गोवर्धन पूजा के दिन शुक्रवार को जोधपुर से जयपुर के लिए सुबह 4.45 बजे व 8.15 बजे वाली बसें निरस्त रहेगी। अजमेर वाली सुबह 6.30 बजे, 9.45 बजे व 10.30 बजे, सीकर के लिए सुबह 8 बजे वाली बस नहीं चलेगी। कोटा के लिए सुबह 7.15, 8.30 बजे व 11 बजे, सांचोर के लिए सुबह 8.45 व दोपहर 1.45 बजे, रामदेवरा के लिए सुबह 8.20 बजे, जालोर के लिए सुबह 8.45 बजे, दोपहर 1.45 बजे और शाम 5 बजे चलने वाली बसें कैन्सिल की गई है। आबूरोड के लिए सुबह 4.45 बजे व 7.25 बजे वाली, उदयपुर के लिए सुबह 4.30 व 5.30 बजे, सिरोही के लिए सुबह 6.20 व 9.45 बजे वाली बसें निरस्त रहेगी।

ग्रामीण रूट की बसों का भी संचालन नहीं होगा

भोपालगढ़- सुबह 8, 8.30, 9.40, 10.15, दोपहर 1, 2, 3.15, 4.15 व शाम 6.30 बजे वाली बसें नहीं चलेगी।

ओसियां- सुबह 9, 9.45, 11.30, शाम 4 व 6 बजे वाली बसें नहीं चलेगी।

मेड़ता- सुबह 7, 9 बजे व दोपहर 1.15 व 3.15 बजे वाली बसें नहीं चलेगी।

खारी- सुबह 8 बजे व दोपहर 3 बजे। तिंवरी- शाम 7.30 बजे।

पाली- सुबह 8.30 बजे।

बिलाड़ा- सुबह 9.30 बजे।

बोरुन्दा- दोपहर 2.15 बजे।

पीपाड़- सुबह 10.15 बजे।

सोजत- दोपहर 1.45 बजे