राजस्थान सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर विधायक आक्या ने ली बैठक
राजस्थान सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर विधायक आक्या ने ली बैठक

राजस्थान सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर विधायक आक्या ने ली बैठक
चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के तीन वर्ष के कुशासन एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 23 दिसम्बर को जन आक्रोश रैली आयोजित की जा रही है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षैत्र के भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जन आक्रोश रैली की तैयारियों के सन्दर्भ में बैठक ली। विधायक आक्या ने जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की आम जनता राजस्थान सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ना तो अपराधों पर अंकुश लगा पा रही है ना ही महंगाई पर काबू कर पा रही है इसलिए प्रदेश की आम जनता के हित में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है। उक्त बैठक में मण्डल स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई जिसमें आगामी दिनों में प्रत्येक मण्डल पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु आव्हान किया जायेगा।
विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि उक्त बैठक में पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद् सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उपप्रधान सी.पी. नामधराणी, नगर मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, लाला गुर्जर, शिवराज सिंह, अनिल सुखवाल, रामेश्वर धाकड़, देवी लाल धाकड़, बालकिशन भोई, गोपाल गवारिया, नरेश जाट, कैलाश जाट, हेमराज रेगर एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।