विद्यार्थियों को 350 तिरंगे झण्डे का वितरण कर हर घर तिरंगा अभियान हेतु प्रेरित किया

विद्यार्थियों को 350 तिरंगे झण्डे का वितरण कर हर घर तिरंगा अभियान हेतु प्रेरित किया

*पंचायत समिति कुराबड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वल्लभ में झण्डा वितरण किया गया। 75वें

स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समाजसेवी श्री अशोक सुथार, डॉ श्री भरत भूषण ओझा एवम श्री अंकुश भटनागर द्वारा राउमावि वल्लभ के विद्यार्थियों को 350 तिरंगे झण्डे का वितरण कर हर घर तिरंगा अभियान हेतु प्रेरित किया

गया। इस अवसर पर डॉ ओझा एवम श्री अशोक सुथार ने अपने प्रभावी उदबोधन से विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना का प्रसार किया साथ ही प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष जैन द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय झण्डा संहिता की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में श्री भेरू सिंह सिसोदिया एवम अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।*