बूथ मजबूत हो गया तो भाजपा की जीत कोई नही रोक सकता -मूंढ*
No one can stop BJP's victory if the booth becomes strong -Mundh*

*बूथ मजबूत हो गया तो भाजपा की जीत कोई नही रोक सकता -मूंढ*
*बायतु:-* भारतीय जनता पार्टी बायतु मण्डल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को बाबा रामदेव मंदिर निम्बड़ी सर्किल बायतु में भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ के निर्देशानुसार भाजपा बायतु मण्डल प्रभारी स्वरूपसिंह खारा के मुख्य आतिथ्य में व भाजपा मण्डल हिमथाराम खोथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने सबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित व संगठन में।विश्वास करने वाली पार्टी है, सभी कार्यकर्ता अपना बूथ मजबूत करले तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत से कोई नही रोक सकता है, मूंढ ने बूथ सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए फोटो युक्त बूथ कार्यकारिणी व पन्ना प्रमुख नियुक्ति की जानकारी दी।
भाजपा जिला महामंत्री व बायतु मण्डल प्रभारी स्वरूपसिंह खारा ने भाजपा संगठन के बारे में जानकारी दी व संगठन में इतिहास की जानकारी दी। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष आईदानसिंह सोमेसरा ने स्वागत किया व मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ ने धन्यवाद दिया। राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन मण्डल महामंत्री कंवराराम मिर्धा ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, मण्डल प्रभारी स्वरूपसिंह खारा, जिला उपाध्यक्ष सिगरती देवी, मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुम्भाराम धतरवाल, तगाराम दर्जी, कुम्भाराम सियोल, एडवोकेट कुम्भसिंह सऊ, आईदानन सिंह, टीकमाराम लुखा, रतनाराम भील, सागराराम मेघवाल, हीराराम सारण, जोगाराम भोजासर, हनुमान जांनी, तिलोकचंद चौधरी, धनाराम तरड़, खेताराम मेघवाल, चिमाराम सऊ, रामाराम ढाका, अणदाराम फोजी, किरताराम दर्जी, लुम्भाराम दर्जी, सुखदेव खीचड़, मानाराम जाखड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।