ओबीसी मोर्चा द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षो का भव्य स्वागत अभिनंदन

ओबीसी मोर्चा द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षो का भव्य स्वागत अभिनंदन

**ओबीसी मोर्चा द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षो का भव्य स्वागत अभिनंदन**

भाजपा शहर जिला /देहात उदयपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह जी राठौड़, पुष्करजी तेली एवं भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षो का स्वागत- अभिनंदन समारोह भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर उदयपुर जिला अध्यक्ष बाबुलाल ओड़ की अध्यक्षता मे अमरखजी महादेव अम्बेरी उदयपुर में रखा गया।

समारोह में मुख्य वक्ता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भाजपा ओबीसी जातियों के हर वर्ग,जातियों के कार्यकर्ताओं को साथ जोड़कर रखने हेतु व आगामी पार्टी के कार्यक्रमो में वरिष्ठजनों ,पूर्व मंडल अध्यक्षो पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में भाजपा का जनाधार बढाने आगामी पंचायत, नगरनिगम चुनाव में पुनः भाजपा का परचम फहराकर जीत दिलाने का आव्हान किया एवं भव्य समारोह में निमंत्रण देकर बुलाकर सम्मान अभिनंदन हेतु आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने भी आगामी पंचायती चुनाव में ओबीसी की समस्त जातियों को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को विजयी बनाने का आव्हान किया उन्होंने बताया 21 वर्ष में गोगुंदा प्रधान बने व 32 वर्ष की उम्र में जिलाउपप्रमुख व ओबीसी प्रदेश महामंत्री के साथ ही वर्तमान देहात जिलाध्यक्ष का दायित्व पार्टी ने दिया 

 प्रयागराज में साध्वी मेवाड़ महामंडलेश्वर बने ईश्वरी नन्दगीरी महाराज ने भी हिन्दुत्व की रक्षा हेतु संविधान में कलम के साथ सनातन धर्म की रक्षार्थ अस्त्र शस्त्र की भी जर्रूरत बताई। 

समारोह को उदयपुर देहात विधायक फूलसिंह मीणा ने संबोधित करते हुए नवनियुक्त उदयपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दीक बधाई व शुभकामनाएं दी संगठन व पार्टी की रीतिनीति अनुसार कार्य करके पार्टी जनाधार को मजबूत बनाने का ओबीसी मोर्चा से वादा भी लिया। 

 ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार ने भी भाजपा के दोनों जिलाध्यक्षों सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया ।

भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़, रणजीत दिगपाल, सरपंच मोहन पटेल, मुकेश शर्मा, महेशपुरी गोश्वामी,रुचिका चौधरी, सुनील चौधरी, कमलेश शर्मा,पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रभारी देवेंद्र साहू,आई टी प्रदेश खुशबू मालवीय, बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा,संघ के वरिष्ठ खुबिलाल सिंघवी, विशिष्ठ अतिथियो का तिलक लगाकर व उपरणा ओढ़ाकर सम्मान व अभिनंदन किया गया।

पार्टी के वरीष्ठजनो पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों में पूर्व उपसभापति महेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमावत बापू,देव नारायण धाभाई, भंवर सुहालका,गिरीश शर्मा, भोपालसिंह राणा,हिम्मतसिंह देवड़ा,कुशल सुहालका, हिमांशु पूर्बिया, विशाल गुर्जर,मनोहर सुथार,रोशन सुथार, रमेश जीनगर,राणा जायसवाल ,समाज अध्यक्ष दिनेश पूर्बिया, कैलाश साहू प्रकाश प्रजापत,पप्पू ओड़,गोविंद ओड़ आदि भाजपा के समस्त कर्मठ-कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता समारोह में उपस्थित रहे।