मुंबई चोरी के मामले में सिरोही से एक आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई चोरी के मामले में सिरोही से एक आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई चोरी के मामले में सिरोही से एक आरोपी गिरफ्तार।

सिरोही


मुंबई चोरी के मामले में सिरोही से एक आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप से 17.5 किलोग्राम व 8 लाख रुपए नकद चोरी करने के मामले में 21 वर्षीय एक युवक को राजस्थान के सिरोही जिले में उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया है। चोरी हुए सोने की कीमत करीब करीब 8 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तारी आरोपी का नाम गणेश कुमार है। जिसने 8 लाख रुपए नकद भी चुराए थे। उसे मुंबई पुलिस ने राजस्थान के सिरोही जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गणेश कुमार के पास से चोरी का 10 किलो सोना भी बरामद किया है। उसके पास अन्य साथी लूटे गए बाकी के सामान के साथ फरार है।मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन की एक पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के प्रयास में राजस्थान में है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता गोरेगांव इलाके में एक ज्वेलरी बनाने की यूनिट चलाते हैं और उनका ऑफिस दक्षिण मुंबई के भूलेश्वर में भी है। वह एक आभूषण प्रदर्शनी के लिए नए डिजाइन के आभूषण लाए थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण प्रदर्शनी रद्द कर दी गई और उन्होंने अपने कार्यालय में सोने के गहने रख दिए।राजस्थान के सिरोही निवासी गणेश कुमार कुछ महीनों से ज्वेलरी यूनिट का काम कर रहा था। उसे नए आर्डर लेने और ग्राहकों को नए डिजाइन दिखाने का काम सौंपा गया था। अधिकारी ने कहा कि वह कार्यालय में सोता था क्योंकि मालिक को उस पर भरोसा था। गणेश अपने सहयोगी २२ वर्षीय रमेश प्रजापति के साथ 14 जनवरी को सोना लेकर भाग गया।घटना का पता तब चला, जब सुबह 9 बजे कार्यालय आए तो कार्यालय पर ताला खुला मिला। अंदर जाने पर देखा कि सारा सोना और 8 लाख रुपए गायब पाए। इसके बाद उन्होंने एलटी मार्ग थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया।