*भाजपा गिड़ा मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन*

*भाजपा गिड़ा मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन*

*भाजपा गिड़ा मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन*


*बायतु:-* भारतीय जनता पार्टी गिड़ा मण्डल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को महादेव मन्दिर परिसर गिड़ा में भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ के मुख्य आतिथ्य में व भाजपा मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने भाजपा संगठन की कार्यपद्धति, इतिहास विकास के बारे में बताया। और मूंढ ने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों से सभी बूथ मैनेजमेंट का जोर दे रही है जिसके किए भाजपा सभी बूथों पर फोटो युक्त बूथ कार्यकारिणी व पन्ना प्रमुख बना रही है। मण्डल प्रभारी गिरधरसिंह कोटड़ा ने कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है तो वो केवल कार्यकर्ताओ की बदौलत है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन का कार्य करता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष चुतराराम सुथार ने भाजपा के कार्यकर्ता विकास के विषय विभिन्न विषयों पर संवाद कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के बारे में बताया तथा चनणाराम बैरड़ ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, मण्डल प्रभारी गिरधरसिंह कोटड़ा, मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पदमाराम मेघवाल, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रावल दर्जी, एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मगाराम भील, गिड़ा सरपंच देवीसिंह राजपूत, मानपुरा खारड़ा सरपंच जालाराम थोरी, चिड़िया सरपंच देवाराम मूंढ, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री देवीलाल सोनी, महामंत्री गिरधारीलाल साईं व आत्माराम गर्ग, मण्डल उपाध्यक्ष चनणाराम बैरड़, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।