जोधपुर भूख हड़ताल पर बैठे रविंद्र सिंह भाटी की बिगड़ी तबियत
जोधपुर भूख हड़ताल पर बैठे रविंद्र सिंह भाटी की बिगड़ी तबियत
जोधपुर भूख हड़ताल पर बैठे रविंद्र सिंह भाटी की बिगड़ी तबियत ! जेल में 5 दिन से अनशन पर थे बैठेजोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) में 5वें दिन रविन्द्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) की तबियत बिगड़ी और 72 वर्षीय मोहन सिंह की भी बेहोश होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी 5 दिन से बिना खुश खाये अनशन पर बैठे थे जिससे उनकी तबियत ख़राब हो गई।जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र सिंह भाटी को जेल हो गई थी, जिससे वो 5 दिनों से दोनों अनशन पर बैठे थे। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाकर भाटी का चैकअप करवाया गया।बता दें कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 27 जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री व राज्यपाल इस दौरान वर्चुअल रूप से जुड़े हुए थे।इसी दौरान पूरविन्द्र सिंह भाटी ने जमकर प्रदर्शन किया, इस हंगामे के बाद पूर्व छात्रनेता व कर्मचारी सहित 8 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।5 दिन से जेल में भूख हड़ताल : कर्मचारी नेता मोहन सिंह भाटी ने कहा कि हम 5 दिन से भूख हड़ताल पर चल रहे हैं. पुलिस ने उन्हें ज्यादा मीडिया से बात नहीं करने दी. शनिवार को जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने जेल में दोनों से मुलाकात की. इसके अलावा राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने भी स्वास्थ्य की जानकारी ली. छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी की ओर से विश्वविद्यालय में स्नातक की सीटें बढ़ाने सहित अपनी मांगे दोहराई है.5 दिन से जेल में भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारी नेता और छात्र नेता, महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती 27 जनवरी को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी और कर्मचारी नेता मोहन सिंह को राजकार्य में बाधा, शांति भंग और महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. दोनों पिछले 5 दिनों से जेल में भूख हड़ताल (Hunger strike in Jodhpur jail) कर रहे हैं.