*योग प्रचार प्रसार कर स्वस्थ भारत के सपने को साकार कर रहे:- राजपुरोहित।

*योग प्रचार प्रसार कर स्वस्थ भारत के सपने को साकार कर रहे:- राजपुरोहित।*
रिपोर्टर - जगदीश दहिया.*
*बाड़मेर:-* आज हर कोई व्यस्त नजर आता है,हर किसी के पास अपनी सेहत पर ध्यान देने का भी समय नहीं है,ऐसे में इसका प्रतिकूल प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से पड़ रहा है लोगों के खान-पान रहन-सहन में काफी बदलाव हो गया है जिसे स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गई है ऐसे में लोगों के बीच योग का प्रचार प्रसार कर लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखा रहे हैं योग प्रशिक्षण प्रशिक्षक सवाई सिंह राजपुरोहित।
*गांव से योगाभ्यास प्रारंभ:*
अध्यापक सवाई सिंह राजपुरोहित मूल रूप से इब्रे का तला चौहटन के रहने वाले वर्तमान में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अंग्रेजी माध्यम स्टेशन रोड़ बाड़मेर में अध्यापक हैं,योग में नेशनल लेवल पर 2 बार राज्य का प्रतिनिधित्व किया। राजपुरोहित ने सबसे पहले अपने घर, परिवार तथा गांव में लोगों को योगाभ्यास करना शुरू किया।धीरे-धीरे पार्क, स्टेडियम में और ऑनलाइन योगाभ्यास करवाया, धीरे-धीरे उनके पास लोगों की संख्या बढ़ती गई और काफी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ते गए ।राजपूरोहित का कहना है कि जिन लोगों को योगाभ्यास करवाया उनसे एक अपील जरूर कि वह इसका अभ्यास अन्य लोगों को भी करवाएंगे तथा योग प्रति लोगों के प्रेरित करेंगे जिससे धीरे-धीरे सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर देंगे।
विभिन्न जगह पर योग कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी योगाभ्यास करवाया तथा सभी ने उत्सव के साथ में भाग लिया।
*पूरा विश्व योग की तरफ देख रहा है:*
सवाई सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमारा सपना स्वस्थ भारत का है इस दिशा में सभी प्रयत्नशील है और योग को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह हुनर सिर्फ अपने तक रखना का नहीं स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम लोगों के बीच में इसको लेकर जाएंगे ऐसे में जो भी लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं वे अन्य लोगों के बीच भी से लेकर जरूरी जाए और लोगों को अभ्यास करवाएं।
*मिल चुका है राज्यपाल का पुरस्कार और कई सामान*
स्काउट गाइड के क्षेत्र में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए गए, विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों के आयोजन को लेकर उन्हें बहुत स्थानों पर सम्मानित किया गया उनके कार्य की सभी ने सराहना की है उन्होंने कहा कि हमें जो सराहना मिली है इससे हम काफी उत्साहित हैं और आने वाले समय में इस दिशा में और कार्य किए जाएंगे
*कोरोना काल में नि:शुल्क योग कक्षाएं*
योग प्रशिक्षक सवाई सिंह राजपुरोहित शिक्षको को कोरोना काल में काल में कई स्थानों पर नि:शुल्क योग कक्षाएं लगाई तथा लोगों को योगीक क्रियाएं सिखाने साथ-साथ पाॅजिटिविटी के लिए प्रोत्साहित करते रहे। *विभिन्न आसनों व क्रियाओं में दक्ष:*
राजपुरोहित योग के विभिन्न एडवांस आसनों में दक्ष है उनका कहना है कि विभिन्न आसन में शरीर में लचीलापन ,आराम, स्फूर्ति तथा अनेक बीमारियों से रक्षा करते हैं तथा पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न करते हैं तथा विभिन्न प्रकार की क्रियाओं की जानकारी रखते हैं वे बताते हैं कि यह क्रियाएं हमें श्वसन संबंधी तथा विभिन्न रोगों से बचाती है।