51000 दीपों से जगमगाया रेणुका छठ घाट
51000 दीपों से जगमगाया रेणुका छठ घाट
51000 दीपों से जगमगाया रेणुका छठ घाट
सांस्कृतिक लोक संगीत कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ओबरा सोनभद्र।
सामाजिक प्रगति परिषद संस्था द्वारा रेणुका छठ घाट सेक्टर 3 पर शुक्रवार की शाम कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में भव्य देव दीपावली महापर्व का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से 51000 दीपों का दान जनमानस के द्वारा, काशी के आचार्यों द्वारा मां रेणुका की भव्य आरती, सामाजिक गतिविधियों पर आधारित संदेशवाहक रंगोली प्रतियोगिता एवं भोजपुरी गायिका शिल्पी राज व प्रियंका पांडे के द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जागृत करना है ताकि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की जो परंपरा भारतवर्ष में चलती चली आई है, उसे बनाए रखने का प्रयास संस्था कर रही है। पुण्य फल दायिनी मां रेणुका की आरती काशी के आचार्यों द्वारा देखते ही बन रही थी। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की मेला अध्यक्ष प्राणमति देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा ने रंगोली प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह रही। मनमोहन झांकी को देखकर लोग झूमे। कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज राकेश राय मय फोर्स मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के संरक्षक मनीष सिंह अध्यक्ष अरविंद सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील मिश्रा संग्राम, विद्यार्थी परिषद प्रदेश महामंत्री विपुल शुक्ला, चंद्र प्रताप सिंह, समीर माली, संतोष सिंह, नीरज भाटिया, भोला कनौजिया रमाशंकर द्विवेदी, सुनीता पांडे, अनमोल सेठ, अभिषेक अग्रहरि, शेखर सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, कुमधज चौधरी, रिजवान अहमद, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, तरुण गोयल, सुनील कुमार, रवि बग्गा, प्रशांत सोनी, अरविंद कुशवाहा, शुभम सिंह, परवेज अहमद, शेषनाथ गुप्ता, संजय सिंह, अनुज गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, विकास पाठक, मनोज मिश्रा, मुकेश पांडे इत्यादि लोग मौजूद रहे।