फिल्म प्रमोशन के लिए नियम तोड़ा,आलिया भट्ट के खिलाफ होगी FIR

फिल्म प्रमोशन के लिए नियम तोड़ा,आलिया भट्ट के खिलाफ होगी FIR

फिल्म प्रमोशन के लिए नियम तोड़ा,आलिया भट्ट के खिलाफ होगी FIR

मुंबई
फिल्म प्रमोशन के लिए नियम तोड़ा,आलिया भट्ट के खिलाफ होगी FIR


एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर पेंडेमिक एक्ट के तहत FIR की जा रही है।होम क्वारैंटाइन नियम तोड़ने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने आलिया भट्ट के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।एक्ट्रेस की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी,लेकिन BMC के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखे गए लोगों के लिए 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहना जरूरी है,लेकिन ब्रह्मास्त्र मूवी के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली चली गईं थीं।एक्ट्रेस कई लोगों से मिली भी हैं।BMC इस मामले की जांच कर रही थी |

'दो-तीन दिनों से सिलेब्रिटीज में कोरोना का खतरा बढ़ा है,करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की बीवी सीमा खान और उनका छोटा बेटा योहान, सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।BMC ने करीना कपूर के साथ ही महीप कपूर के घर को भी सील कर दिया है।करण जौहर और मलाइका अरोड़ा की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है।