स्व: सुनिल सिंह देवड़ा की स्मृति में दीपावली सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ आयोजित*

स्व: सुनिल सिंह देवड़ा की स्मृति में दीपावली सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ आयोजित*

*स्व: सुनिल सिंह देवड़ा की स्मृति में दीपावली सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ आयोजित*

*देवड़ा हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे : महेंद्र चौधरी*

बाड़मेर : स्व:  सुनिल सिंह देवड़ा की स्मृति में मां चामुंडा मित्र मंडली द्वारा दीपावली सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन स्थानीय माली छात्रावास बाड़मेर में आयोजित हुआ।
महादेव ओल्ड स्टार व मां चामुंडा वारियर्स के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का आयोजन किया गया जिसमें मां चामुंडा वारियर्स ने महादेव ओल्ड स्टार को 2-1 से हराकर खिताब जीता।
निर्णायक मंडल सदस्य लक्ष्मणपुरी नोखडा़ ने बताया कि मैच समाप्ति पर समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्व: सुनिल सिंह देवड़ा के पिताश्री हरिसिंह देवड़ा राणसिह देवड़ा हरचंद सिंह सिसोदिया ठाकर सिंह जगदीश प्रसाद गोस्वामी अमराराम चौधरी भंवर सिंह (भमसा) स्वरूप सिंह ने शिरकत की।
हरिसिंह देवड़ा का साफा व माला पहनाकर का सम्मान किया गया।
 इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया गया, साथ ही भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
विजेता टीम को भमसा सोढ़ा द्वारा 2100 ₹ नगद राशि भेंट की गई।
कार्यक्रम में हरचंद सिंह सिसोदिया व महादेव ओल्ड स्टार के वरिष्ठ खिलाड़ी महेन्द्र चौधरी (फौजी) ने संबोधन में कहा कि स्व: सुनिल सिंह देवड़ा हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनकी स्मृति में इस प्रकार का आयोजन कर मां चामुंडा मित्र मंडली का सराहनीय प्रयास रहा।
महेंद्र चौधरी द्वारा स्व: सुनिल सिंह देवड़ा के पुत्र जसवंत सिंह (छोटूसिंह) को उप विजेता की ट्राॅफी व 500₹ नगद भेंट की वही चामुंडा मित्र मंडली द्वारा छोटूसिंह देवड़ा को 1100 ₹ भेंट कर सम्मानित किया गया ।
अम्पायर व स्कोरकार्ड की भूमिका आर्यन विश्नोई, गणेश गिरी, स्वरूप विश्नोई द्वारा अदा की गई। 
कार्यक्रम में कमल सिंह देवड़ा जयचंद माली स्वरूप माली देरामाराम विश्नोई कूंपसिह रमेश सिंह पंवार रामेश्वर माली मोतीसिंह स्वरूप पंवार रामाराम, कमलेश दिनेश जितेन्द्र सिंह श्रवण कुमार सहित नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं व मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन देवीसिंह देवड़ा द्वारा किया गया।