भादरेश में नौ फना पार्श्वनाथ जिनालय की सत्रहवीं वर्षगांठ सम्पन्न पार्श्वनाथ के जयकारो से गुंजा भादरेश नगर, विजय मुहुर्त में हुआ ध्वजारोहण
भादरेश में नौ फना पार्श्वनाथ जिनालय की सत्रहवीं वर्षगांठ सम्पन्न पार्श्वनाथ के जयकारो से गुंजा भादरेश नगर, विजय मुहुर्त में हुआ ध्वजारोहण

भादरेश में नौ फना पार्श्वनाथ जिनालय की सत्रहवीं वर्षगांठ सम्पन्न
पार्श्वनाथ के जयकारो से गुंजा भादरेश नगर, विजय मुहुर्त में हुआ ध्वजारोहण
बाड़मेर। नौफना पार्श्वनाथ जिनालय व श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी की सत्रहवीं वर्षगांठ शुक्रवार को बड़ी धूम-धाम से सम्पन्न हुई। जैन श्री संघ भादरेश के अध्यक्ष किशनलाल छाजेड़ ने बताया कि भादरेश नगर में 17 साल पहले सन 2005 में वसीमालाणी रत्नशिरोमणि ब्रह्मसर तीर्थाेद्वारक संघ एकता सूत्रधार भादरेश पुंज गुरूदेव आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरिश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई थी, जो आज सत्रह साल बाद शुकवार को सत्रहवी वर्षगांठ अध्यक्ष किशनलाल छाजेड़ की उपस्थिति में बड़ी धूम-धाम से ढोल-ढमाके से सकल संघ की उपस्थिती में मनाई गई। भादरेश नगर में 17वीं वर्षगांठ के दिन प्रातः 10 बजे शान्ति स्नात्र महापूजन, दोपहर 12.39 बजे विजय मुहुर्त में मन्दिर व दादावाड़ी के शिखर लाभार्थी परिवारों द्वारा मन्त्रोचार के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। भादरेश ने बताया कि मूलनायक भगवान नौफना पार्श्वनाथ की ध्वजा नेमीचन्द, वेदमल, किशनलाल, मेवाराम भगवानोणी छाजेड़ परिवार भादरेश द्वारा चढाई गई। इस ध्वजारोहण के कार्यक्रम में पुरा जैन श्री संघ भादरेश साक्षी रहा है व भगवान पार्श्वनाथ के जयकारो व ओम पुण्यहाँ पुण्यहाँ प्रियन्ताम प्रियन्ताम से आसमान गुजायमान हो रहा था। इस ध्वजारोहण के कार्यक्रम में भादरेश जैन श्री संघ अध्यक्ष किशनलाल छाजेड़, ट्रस्टी मेवाराम छाजेड़, मांगीलाल महाजन, पक्षीप्रेमी कैलाश भादरेश, पारस जैन सूरत, महेन्द्र जैन, संजय छाजेड़ कोयम्बटूर, प्रेम जैन, पुजारी बाबूलाल माराज सहित जैन श्री संघ भादरेश, बालिका मंडल व महिला मंडल के साथ कई ग्रामवासी उपस्थित थे। महिला मण्डल व बालिका मण्डल द्वारा वर्षगांठ के अवसर पर भक्ति भावना की गई।