सिरोही:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

सिरोही:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

सिरोही:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

सिरोही:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में आज सिरोही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिरोही जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर के मार्फ़त राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने से पूर्व सड़क पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर सुनियोजित तरीके से कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की लोकप्रियता से घबरा गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया किसान, आमजन व छात्रो की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे है ये संघर्ष कंग्रेसियो ऐसी तुच्छ हरकतों से रुकने वाला नही हैं। पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई हैं। अगर कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया अशोक गहलोत यह सोचते हैं कि वे पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करवा कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को दबा सकते हैं, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर कहा कि रीट परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से कांग्रेस की सरकार बौखला गई है और अब कांग्रेस सीधे तौर पर गुंडागर्दी पर उतर आई है। जिसे राजस्थान की जनता कभी सहन नहीं करेगी।
प्रदेशाध्यक्ष पर हमला कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता – कोली

रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि एक किसान के बेटे और जनप्रतिनिधि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रकार के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और राजस्थान की जनता डॉ सतीश पूनिया के साथ खड़ी है। आगामी चुनावों में राजस्थान की जनता इस जुल्मी और निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
रीट के भ्रष्टाचार में फंसी कांग्रेस करवा रही हमले- गरासिया आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया पर बारां में रविवार को हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस घटना को कायराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार रीट परीक्षा भ्रष्टाचार में पूरी तरह फंस चुकी है। कांग्रेस ने राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को कारोबार बना दिया है। हजारों परीक्षार्थियों के साथ धोखा हुआ है। सतीश पूनिया ने छात्रों के हक की आवाज़ उठाई तो कांग्रेस नीच हरकतों पर उतर आई और पूनिया पर जानलेवा हमला करा दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान इनकी रही उपस्थिति भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दलीपसिंह मांडणी, जिला महामंत्री जयसिंह राव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, जिलामंत्री तुलसीराम पुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पार्षद मगन मीना, गीता राजपुरोहित, मनीबाई, गोविंद माली, प्रवीण राठौड़, बसंती पटेल, भरत माली, हितेश ओझा, अनिल प्रजापत, बाबू सिंह माकरोडा, दीपेन्द्र सिंह पीथापुरा, विक्रम सिंह केराल, अशोक पुरोहित, कुंपाराम देवासी, गोविंद माली, जितेंद्र गर्ग, निम्बाराम देवासी, शैतान सिंह, इंदर सिंह मकवाना, मानक चंद सोनी, कपूर पटेल, गोविंद सिंह बारठ, चुन्नीलाल पटेल, नरपतसिंह, रामेश्वर कंसारा, कुलदीपसिंह डोडुआ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।