केन्द्र सरकार ने 128 लोगों को पद्म पुरस्कार देने का किया ऐलान, सिरोही के डोडूवा गांव निवासी चंद्र प्रकाश द्विवेदी सहित प्रदेश के 5 को पद्म पुरस्कार।

सिरोही

केन्द्र सरकार ने 128 लोगों को पद्म पुरस्कार देने का किया ऐलान, सिरोही के डोडूवा गांव निवासी चंद्र प्रकाश द्विवेदी सहित प्रदेश के 5 को पद्म पुरस्कार।

इनमें से 5 हस्तियां राजस्थान से शामिल है। राजस्थान से दो पद्म भूषण और तीन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण पुरस्कार से पैरालिंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया और पूर्व सीएस राजीव महर्षि को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पैरालिंपिक पदक विजेता अवनि लेखरा, कला क्षेत्र में चंद्र प्रकाश द्विवेदी और राम दयाल शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई।
सिरोही जिले के डोडूवा गांव के द्विवेदी को पद्म श्री राजस्थान के सिरोही निवासी प्रकाश द्विवेदी को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। द्विवेदी सिरोही जिले के डोडूवा गांव के है। इन्होंने बतौर फिल्म डायरेक्टर पिंजर, मोहल्ला अस्सी जैसी चर्चित फिल्में बनाई। इससे पहले चाणक्य सीरियल बना चुके हैं। इनकी फिल्म पृथ्वीराज रिलीज होने वाली है। वहीं जयपुर की अवनि लेखरा ने पिछले साल टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग में दो मेडल जीते थे। जैवेलियन थ्रो में दो बार पैरालिंपिक पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझड़िया मूल रूप से चूरू जिले के देवीपुरा गांव से है। सीडीएस रावत को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मा​न केंद्र सरकार की ओर से इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।  इनमें 3 लोग ऐसे हैं, जिन्हे मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें  सीडीएस  जनरल बिपिन रावत, भाजपा नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का नाम शामिल है।