भाजपा-पंडित-दीनदयाल-मण्डल-कार्यसमिति-की-बैठक-में-विश्वकर्मा-मंदिर-कानोड़-में-हुई-सम्पन्न।

भाजपा-पंडित-दीनदयाल-मण्डल-कार्यसमिति-की-बैठक-में-विश्वकर्मा-मंदिर-कानोड़-में-हुई-सम्पन्न।

*भाजपा पंडित दीनदयाल मण्डल कार्यसमिति की बैठक में विश्वकर्मा मंदिर कानोड़ में हुई सम्पन्न।

*

*मूंढ के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता।*

*बायतु:-* भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय सवाऊ मण्डल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ के मुख्य आतिथ्य में व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुलाराम जी बैरड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने भाजपा संगठन की कार्यपद्धति, इतिहास विकास के बारे में बताया। और मूंढ ने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों से सभी बूथ मैनेजमेंट का जोर दे रही है जिसके किए भाजपा सभी बूथों पर फोटो युक्त बूथ कार्यकारिणी व पन्ना प्रमुख बना रही है। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायणसिंह राजपुरोहित ने कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है तो वो केवल कार्यकर्ताओ की बदौलत है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन का कार्य करता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलाराम बैरड़ ने भाजपा के कार्यकर्ता विकास के विषय विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर मेघवालों की बस्ती गाँव के मेघवाल समाज के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देदाराम भगवानाराम, प्रेम कुमार, भेराराम, खेताराम, राणाराम, घमाराम और रमेश कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बालराम मूंढ बायतु, नारायणसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष मुलाराम, एससी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष आईदान लिलड़,  किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोमाराम मेघवाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विशनाराम सियोल, सवाऊ मूलराज सरपंच नगाराम सारण, मण्डल महामंत्री दलपतसिंह, देवाराम सुथार, आसुराम भाम्भू, दिलीप सारस्वत, शैतानसिंह, उदाराम मेघवाल, अर्जुनराम मेघवाल, आईटी सह-संयोजक रमेश राजपुरोहित मदन दर्जी, रेवंतसिंह, खेताराम दर्जी सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।