पति के अवैध संबंधों से तंग आकर विवाहिता ने एक मासूम सहित कुएं में कूदकर दी जान सुसाइड नोट का ऑडियो वायरल
पति के अवैध संबंधों से तंग आकर विवाहिता ने एक मासूम सहित कुएं में कूदकर दी जान सुसाइड नोट का ऑडियो वायरल
पति के अवैध संबंधों से तंग आकर विवाहिता ने एक मासूम सहित कुएं में कूदकर दी जान सुसाइड नोट का ऑडियो वायरल
जालोर ( सांचोर)
पटवारी पति का महिला पटवारी से अफेयर, बेटी के साथ टांके में कूदी पत्नी
पति का अफेयर, बेटी के साथ टांके में कूद सुसाइड:वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला ऑडियो, बोली- जयपुर की महिला पटवारी से चल रहा चक्कर
पटवारी पति का जयपुर की महिला पटवारी से अफेयर चल रहा है। पिछले छह माह से पत्नी से बात तक करनी बंद कर दी थी। इससे परेशान पत्नी ने ढाई साल की बेटी के साथ सुसाइड कर लिया। सास-ससुर घर से बाहर गए थे। इतने में महिला ने सुसाइड से पहले ऑडियो रिकॉर्ड किया और वॉट्सऐप के फैमिली ग्रुप में डाल दिया। उसने सुसाइड के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, सास-ससुर को बेगुनाह बताया है। मामला जालोर के सांचौर का है।
शादी में शामिल होने गई थी सास-ससुर के पास
पुलिस ने बताया कि बलवना, सांचौर निवासी प्रकाश देवी 32 ने अपनी ढाई साल की बेटी आर्या के साथ टांके में कूदकर सुसाइड किया है। घटना मंगलवार शाम 4 बजे के बाद की है। उसका पति अशोक कुमार सांचौर में पटवारी के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले रिश्तेदार की शादी में शामिल होने प्रकाश देवी सांचौर से बलवाना सास-ससुर के पास आई थी। मंगलवार दोपहर परिजन किसी काम से बाहर गए थे। प्रकाश देवी और उसकी बेटी आर्या घर पर अकेली थीं। शाम करीब 4 बजे प्रकाश देवी ने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप पर वॉयस मैसेज डाला। इसके बाद बेटी को गोद में लेकर घर के बाहर बने पानी भरे टांके में कूद गई।
वॉयस मैसेज ने उड़ाए होश
प्रकाश देवी ने जैसे ही वॉयस मैसेज वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला, उससे जुड़े मेंबर्स के होश उड़ गए। 19 सेकेंड का यह ऑडियो सास-ससुर ने भी सुना। फौरन दोनों घर की ओर दौड़े। शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंचे तो प्रकाश देवी और आर्या कहीं नहीं दिखे। काफी देर ढूंढने के बाद शाम करीब 6 बजे टांके में शव तैरता मिला। पुलिस जांच में जुटी है। उसका 4 साल का एक और बेटा है, जो ननिहाल में ही रहता है।
ऑडियो में पति पर आरोप
ऑडियो में प्रकाश देवी ने कहा है- पति अशोक कुमार का जयपुर की रहने वाली एक महिला पटवारी से संबंध है। इसके कारण वह पिछले 6 महीने से मुझसे बातचीत नहीं कर रहे हैं। मेरे सास-ससुर बेगुनाह हैं। मेरे पिताजी से कहना कि वह रोएं नहीं। मेरे 4 साल के बेटे का ध्यान रखें।