हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम बगरौड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के गूंजे नारे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम बगरौड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के गूंजे नारे
पन्ना -आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए पन्ना जिले के ग्राम पंचायत बगरौड़ में संयुक्त रूप से 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई।स्वतंत्रता के 75वी सालगिरह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जोश और जज्बे के साथ 'हर घर तिरंगा' 'घर घर तिरंगा' अभियान के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न समुदायों,संस्थानों और लोगों के साथ मिलकर जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है। हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जगह जगह रैलियां आयोजित की जा रही हैं प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि ‘हर घर तिरंगा’अभियान का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं, ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए हर देश प्रेमी साथ दे रहा है देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम पंचायत बगरौड़ के सौजन्य एवं विद्यालयी शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के जन सहयोग से हाथ में तिरंगा लिए और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत देश भक्ति के नारों से सारा गांव गुंजायमान हो गया और सभी लोगों के सहयोग से ग्राम बगरौड़ में राष्ट्रध्वज के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से समूचा ऊर्जांचल परीक्षेत्र गुंजायमान रहा। आजादी के जश्न में आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कही पैदल हाथों में तिरंगा लहराया, वहीं घरों में तिरंगा लहराकर ग्रामीणों ने देश प्रेम का अनूठा संदेश दिया और देशभक्ति नारे लगाए गए। समूचे देश भर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत चलाया जा रहा इसी तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में इस अवसर पर ग्राम बगरौड़ के विद्यालयी शिक्षकगण, छात्र छात्राएं,पंचायत जनप्रतिनिधि सरपंच श्रीमती प्रभाबाई पति घनश्याम प्रजापति,जनपद सदस्य श्रीमती अनीता अरविंद यादव ,पंचायत सचिव ऋतुराज जैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।