केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से किया भाजपा की जन आक्रोश रैली में आने का आह्वान

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से किया भाजपा की जन आक्रोश रैली में आने का आह्वान

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से किया भाजपा की जन आक्रोश रैली में आने का आह्वान

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से किया भाजपा की जन आक्रोश रैली में आने का आह्वान

भाजपा की ओर से आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली से बाड़मेर रवाना हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी

बाड़मेर

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं स्थानीय बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर की ओर से शुक्रवार 24 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आमजन से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि गहलोत सरकार के तीन साल पूरे होने के चलते राज्य में महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न विषयों का लेकर जन आक्रोश रैली के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इस धरना एवं रैली में प्रदेश भाजपा की ओर से विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहेंगे।बाड़मेर में आयोजित होने वाली भाजपा की जन आक्रोश रैली को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने को है, लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी है। घोषणा पत्र में बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा किया था, लेकिन हाल ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी करके आमजन के साथ धोखा किया गया है। प्रदेश के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया गया। किसानों के कर्ज माफ नहीं किए गए। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। कैलाश चौधरी ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में आमजन से किए वादों को पूरा नहीं कर पाई है। इसके विरोध में भाजपा जिला मुख्यालय पर आमसभा एवं जन आक्रोश रैली में जिले भर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेंगे।