केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे सिटी पैलेस, श्री अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर व्यक्त किया शोक

उदयपुर, राजस्थान – केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले आज उदयपुर पहुंचे और सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास में श्री अरविंद सिंह जी मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इस शोक सभा में मशहूर कवि और "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में मेहता साहब की भूमिका निभाने वाले श्री शैलेश लोढ़ा भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. अरविंद सिंह जी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

श्री अठावले ने कहा कि "स्वर्गीय अरविंद सिंह जी मेवाड़ की विरासत, उनके योगदान और उदयपुर के विकास में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है।"

इस अवसर पर मेवाड़ राजपरिवार से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।