भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा रैपुरा पन्ना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा रैपुरा पन्ना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब
पन्ना -भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक पन्ना को अवैध शराब बंदी को लेकर ज्ञापन दिया था लेकिन शासन प्रशासन मौन है इसी के चलते भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक संचालक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में पूरे देश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है उसी कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के
जिला अध्यक्ष राजू लोधी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पन्ना के जिला अध्यक्ष संजय पटेल जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिमरिया थाना अंतर्गत हरदुआ पुलिस चौकी को सूचना देकर अवैध शराब पकड़ी संगठन के कार्यकर्ताओं ने 1 पेटी अवैध शराब आरोपी(1) विजय यादव पिता वीर सिंह यादव निवासी हरदुआ (2) दूसरा आरोपी फरार एक मोटरसाइकिल HF deluxe बिना नम्बर की दिनांक 26 जुलाई 2022 समय रात 11 बजे के करीब पूर्व सरपंच के घर के सामने, ग्राम मड़वा में अवैध शराब पकड़ी तथा संगठन ने अवैध शराब सहित आरोपीयों को हरदुआ पुलिस को सौंपा।