AAP की शैली ओबोरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर, बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

तमाम प्रयासों के बाद अखिरकार दिल्ली में महापौर के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा (BJP) को हराकर मेयर और उप मेयर के पद पर कब्जा जमा लिया है। ऐसे में अब करीब एक साल बाद दिल्ली नगर निगम को अपना नया मेयर मिला है।

AAP की शैली ओबोरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर, बीजेपी को मिली करारी शिकस्त
AAP की शैली ओबोरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर, बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

AAP की शैली ओबोरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर, बीजेपी को मिली करारी शिकस्त दिल्ली:

तमाम प्रयासों के बाद अखिरकार दिल्ली में महापौर के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा (BJP) को हराकर मेयर और उप मेयर के पद पर कब्जा जमा लिया है। ऐसे में अब करीब एक साल बाद दिल्ली नगर निगम को अपना नया मेयर मिला है।

मेयर पद पर आप पार्टी की तरफ से शैली ओबराॅय खड़ी थी, तो वहीं भाजपा की तरफ से उम्मीदवार रेखा गुप्ता को खड़ा किया गया था। जिसपर आप (AAP) पार्टी की उम्मीदवार शैली ने भाजपा की रेखा वर्मा को 34 वोटों से हराया। जहां शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले तो वहीं रेखा गुप्ता केवल 116 वोट ही प्राप्त कर सकीं।

मेयर के बाद उप मेयर के पद पर भी आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जिसके चलते आप (AAP) पार्टी के ही उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल को उप मेयर बनाया गया है। उधर, आप पार्टी के मेयर चुनाव जीतने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की जीत बताते हुए जनता का तहे दिल से शुक्रिया कहा है। साथ ही दिल्ली के डिप्टी सीएम (Deputy CM) मनीष सिसोदिया ने आप (AAP) की जीत के चलते ट्वीट किया है किकि " गुंडे हार गए, जनता जीत गई " दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने पर पार्टी के लोगों को शुभकामनाएं।