खाकी पर और कितने दाग , जब पुलिस वाले खुद करें दुष्कर्म फिर महिलाएं कैसे सुरक्षित

खाकी पर और कितने दाग , जब पुलिस वाले खुद करें दुष्कर्म फिर महिलाएं कैसे सुरक्षित

खाकी पर और कितने दाग , जब पुलिस वाले खुद करें दुष्कर्म फिर महिलाएं कैसे सुरक्षित

बाड़मेर

खाकी पर और कितने दाग , जब पुलिस वाले खुद करें दुष्कर्म फिर महिलाएं कैसे सुरक्षित

घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करते पकड़ा गया कांस्टेबल, नग्नावस्था में बंधक बना कर पीटा, सस्पेंड,जिला अस्पताल में भर्ती कांस्टेबल ने भी महिला व उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला,बाड़मेर जिले के शिव इलाके में पुलिस के एक जवान ने खकों को दागदार करने का घिनौना काम किया है। जिसके जिम्मे महिलाओं की सुरक्षा थी, उसी ने ही घर में घुस कर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया।महिला के चिल्लाने के बाद परिजनों ने उसे घर में हो बंधक बनाया। नग्नावस्था में ही पुलिस कांस्टेबल को करीब एक घंटे तक मकान में बांधे हुए रखा और परिजनों ने जमकर उसकी धुनाई की। मारपीट से उसके शरीर पर जगह-जगह खून फूट आया। इसके बाद शिव पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बंधक कांस्टेबल को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद कांस्टेबल का बाड़मेर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने सहित एससी-एसटी में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस कांस्टेबल की इस घटना को लेकर दलित समाज के लोगों में रोष है। बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा ने इस मामले में आरोपी कांस्टेबल सुरतानसिंह पुत्र शैतानसिंह राजपूत को सस्पेंड कर दिया है। इधर कांस्टेबल सुरतानसिंह ने भी महिला और उसके परिजनों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

कांस्टेबल ने भी दर्ज करवाया मामला
कांस्टेबल सुरतानसिंह ने शिव थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह रास्ते से जा रहा था। महिला ने इशारा करके उसे घर में बुलाया। इसके बाद उस महिला और उसके परिजनों ने मिलकर उसे घर में बंधक बना लिया। उसे नग्न करके विडियो बनाया।